फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के छह मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तापमान बढ़ने के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक डायरिया के छह मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सांडी के पिंडारी निवासी फूलमती (75) को शनिवार तेज बुखार आने और पेट दर्द की समस्या हो गई। हालत बिगड़ने पर देर रात परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए।
जहां पर डायरिया के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। इसी तरह डायरिया के लक्षण मिलने पर बघौली क्षेत्र के डम्मरपुरवा निवासी गुलजारी लाल (61), नबीपुरवा निवासी प्रशांत श्रीवास्तव (45), टडियावां के लहराई निवासी विनोदनी (45), लोनार के औहदपुर निवासी विकास (21) और पिहानी निवासी श्रवण (16) को हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें