हरदोई। पाली पीएचसी पर तैनात एक फार्मासिस्ट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह थानाध्यक्ष एसपी को और डॉक्टर के सीएमओ को रुपये देने की बात कहकर रहा है। फार्मासिस्ट के इस ऑडियो से विभाग में खलबली मची है। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
पाली पीएचसी पर तैनात एक फार्मासिस्ट का ऑडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस ऑडियो में फार्मासिस्ट किसी व्यक्ति से बात कर रहा है।
जिसमें वह कहता है कि थानाध्यक्ष एसपी को रुपये देता है, डॉक्टर सीएमओ को रुपये देता, सीएमओ ऊपर रुपये देता है, अगर कोई नही देता है और उसके खिलाफ कोई खबर छप जाती है तब उसे देना पड़ता है, जो लोग पहले पहुंचा देते हैं, उनका कुछ नही होता है।
देते सब है ऐसा नही है कि कोई देता नही है। ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि फार्मासिस्ट को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।