फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक में झोलाछाप मिले, तीन को सील किया

विज्ञापन
फोटो-33- अवैध क्लीनक को सील करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। पीएचसी अधीक्षक ने शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों पर छापे मारे। इस दौरान इन क्लीनिकों में झोलाछाप मिले। इसके चलते तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। जबकि कई क्लीनिकों में कागजात अधूरे मिलने पर नोटिस जारी की।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ल ने शुक्रवार को टीम के साथ पाली, रूपापुर, संग्रामा, असमदा, लौकाह आदि गांवों में छापा मारा। कस्बा के मोहल्ला शेख सराय जामा मस्जिद के पास निजामुद्दीन और दीपक के क्लीनिकों में झोलाछाप इलाज करते मिले।
इस पर दोनों क्लीनिक को सील कर दिया। संग्रामा गांव में मोहम्मद आजाद अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करते मिले। यहां प्रतिबंधित इंजेक्शन मिला। कोई दस्तावेज न मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कई क्लीनिक संचालकों को नोटिस भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से कई झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग निकले। डॉ. आनंद शुक्ल ने बताया कि तीन क्लीनिकों को सील किया गया है। कुछ के संचालकों को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें