हरदोई। गुरुवार को दिन में भी शहर में खूब चहल पहल रही। कहीं ई-रिक्शों में लदी सवारियां दिखीं तो कहीं वाहनों की तलाश में स्वयं लोग सामानों को सिर पर लाद भटकते दिखे। हालांकि दिन में बेरोकटोक ई-रिक्शा व रिक्शा शहर में दौड़ते दिखाई दिए।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान पिछले कई दिनों से शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है। जो आते-जाते वाहनों को रोक कर उनके आने-जाने का कारण पूछ रहे हैं लेकिन गुरुवार को बाजारों में कुछ ढील रही।
जिसके कारण ई-रिक्शा चालकों का चलना जारी रहा। जिनमें मानक से अधिक सवारियां भी भरी नजर आईं। इसके अलावा कुछ चौराहे ऐसे भी रहे जहां ई रिक्शों की पहुंच न हो पाने के कारण वहां के लोग सिर पर बोझा ढोकर वाहनों की तलाश में भटकते दिखाई दिए।