फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक भारत के रचयिता थे भारत रत्न राजीव गांधी: प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पंचायती राज के जनक व आधुनिक भारत के रचयिता थे। उनकी दूरदर्शिता ने ही देश को मजबूत व आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।
विज्ञापन

राजीव भवन में शुक्रवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को मास्क व दवाइयों आदि का वितरण करते हुए प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज ने ये बात कहीं।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि विश्व शांति के लिए राजीव गांधी हमेशा प्रयासरत रहे थे। वे दुश्मनों को हथियार से नहीं बल्कि अपनी विनयशीलता से जीतने में भरोसा रखते थे।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि उनकी सादगी, सौम्यता, विनयशीलता और उत्कृष्ट विचारों की वजह से आज भी वह हमारे दिलों में जिंदा हैं।
जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन सादगी, सामर्थ्य, सेवा और सत्यता पर आधारित था। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, महताब अहमद, शाहनवाज, देशराज पाल, शाद अंसारी, समीर, नियाज अहमद, सुरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रतन मोहन सिंह ने शहर के बावन चुंगी पर उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों को राशन पैकेट व राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें