फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध हालात में गोली लगने से व्यापारी की मौत, पुलिस ने दो बेटों को हिरासत में लिया

Fri, 21 May 2021 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई। सीओ ने संदेह के आधार पर घर में मौजूद व्यापारी के दो बेटों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामले की पड़ताल की और संदेह के आधार पर घर में मौजूद व्यापारी के दो बेटों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात व्यापारी नरेंद्र उर्फ बबलू (48) के पेट में घर के अंदर संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिसमें व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद व्यापारी के घर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यापारी नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर व्यापारी के घर पहुंचे सीओ विशाल यादव ने घटना के कारणों की पड़ताल की।
विज्ञापन


उन्होंने घर पर मौजूद व्यापारी के बेटे अन्नू व रोहित को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें