फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली हटी, सूरज चमका, फिर बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को नरम रहने के बाद रविवार को मौसम एक बार फिर से गर्म हो गया। सूरज के चमकते ही तपिश इस कदर बढ़ी की पारा पांच डिग्री उछल गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी बदली रहने के साथ पारा चढ़ने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही हवा थमी रही। उमस का प्रभाव सुबह से ही देखने को मिला। सूरज के निकलने के बाद से तो उमस इस कदर बढ़ती दिखाई दी कि दोपहर बाद तो हर कोई हाय गर्मी हाय गर्मी कहकर बिलबिलाता सा नजर आया।
जनमानस तो व्याकुल रहा ही, बेजुबान भी इस गर्मी व तपिश से पीड़ित से नजर आए। ऐसे में पेड़ों की छांव आदि के नीचे समय काटते नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें