फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा मिला पंचायत भवन का कोना, सचिव को नोटिस

विज्ञापन
फोटो-24-निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से जानकारी लेते डीपीआरओ गिरीश चंद्र - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहरौली का पंचायत भवन टूटा है। निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ यह देख भड़क गए। उन्होंने सचिव से नाराजगी जताते हुए उसकी मरम्मत के निर्देश दिए। इसके साथ ही नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को डीपीआरओ गिरीश चंद्र सुरसा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण करने निकले। वह सरसैया और बहरौली पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सरसैया में तो सब कुछ ठीक मिला लेकिन बहरौली में पंचायत भवन का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था।
ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पहले एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, तब से यह यह भवन क्षतिग्रस्त है। डीपीआरओ को यहां खिड़की, दरवाजे भी लगे हुए नहीं मिले।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पंचायत सचिव से मरम्मत कार्य न कराए जाने के लिए जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन मुख्यमंत्री की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें