फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में ही हर हाल में स्थापित हो जाए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जाने की कवायद तेज हो गई है। सदर विधायक की क्षेत्रीय विकास निधि से स्थापित होने वाले प्लांट को लेकर कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ विधायक और डीएम ने सीएचसी परिसर का जायजा लिया। इस दौरान यहां बिजली कनेक्शन और जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में संक्रमितों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी। इसकी कमी के कारण लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
इसके बाद अलग अलग स्तर से ऑक्सीजन की कमी को पूरी करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाने की कवायद शुरू हुई थी। इसी क्रम में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से 70 लाख रुपये का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कराए जाने का प्रस्ताव दिया था।
इस प्रस्ताव के क्रम में अधिकांश औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को सदर विधायक ने डीएम अविनाश कुमार के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बावन सीएचसी का जायजा लिया।
विज्ञापन

भूमि व्यवस्था, प्लांट के निर्माण, क्षमता बिजली आपूर्ति आदि की जानकारी ली गई। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि तीस जून तक हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन गैस प्लांट में जनरेटर की व्यवस्था इस तरह की जाए कि बिजली जाते ही जनरेटर खुद ही चालू हो जाए और इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रभाव न पड़े।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता राजेश सिंह, प्लांट लगाने वाली कंपनी के अभियंता शैलेंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत आदित्य कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, प्रियम मिश्रा, टिंकू त्रिवेदी, देश दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें