हरदोई। एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने और तीन पर काम संतोषजनक न मिलने पर डीपीओ ने चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एक सीडीपीओ का एक दिन का वेतन भी रोक दिया है।
डीपीओ बुद्धि मिश्रा ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। डीपीओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बघौली चौराहे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद मिला।
इस स्थिति के लिए संबंधित सीडीपीओ के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर अनुपस्थिति का कारण पूछा गया है। कछौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुन्नी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र खुला मिला, यहां सिर्फ सात बच्चे मिले।
केंद्र पर टीएलएम व पंजिकाएं उपलब्ध नहीं थीं। कार्यकर्ता का कार्य संतोषजनक नहीं था। यहां मुख्य सेविका को नोटिस जारी की गई है। बाल विकास परियोजना कार्यालय कछौना में सीडीपीओ विजय तिवारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।
दूरभाष पर उन्होंने बताया कि वह किसी शासकीय कार्य से लखनऊ में हैं। बिना अनुमति व सूचना के लखनऊ में रहने पर उन्हें अनुपस्थित मानते हुए उनका वेतन रोककर नोटिस जारी की है।