हरदोई। जिले में कोरोना से पंचायत निर्वाचन में 21 नहीं बल्कि 32 शिक्षकों की मृत्यु हुई है। 11 अन्य नाम भी शामिल किया जाए और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल वास्तव में जिले के शिक्षा विभाग को असहनीय पीड़ा देकर जा रहा है।
एक खंड शिक्षा अधिकारी समेत 21 नहीं बल्कि 32 शिक्षकों की जान जा चुकी है। जिसकी भरपाई किसी भी दशा में नहीं हो सकती। सूची में जो शेष 11 शिक्षक रह गए हैं। उन्हें विभाग अपनी सूची में शामिल करे। उन्होंने समस्त 32 मृतकों की सूची सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज भेजे जाने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने यह सौंपी शेष 11 मृतक शिक्षकों की सूची
नाम मृत्यु तिथि
संजीव कुमार 2 मई
बृजेश कुमार 13 अप्रैल
सुनील सिंह 24 अप्रैल
सौरभ दुबे एक मई
संजय कुमार वर्मा 23 अप्रैल
योगेंद्र सिंह वर्मा दो मई
राजीव मिश्रा 29 अप्रैल
धर्मेंद्र कुमार सात मई
सचिन तिवारी छह मई
जितेंद्र सिंह राणा सात मई
विमलेश कुमार एक मई