फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके गई पत्नी,युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सहिजना गांव में पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर बाग में अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहिजना गांव निवासी मोहन उर्फ मोनी (22) खेती करता था। गुरुवार की शाम उसने कौशल के बाग में आम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक बुधवार को उसकी सास पत्नी शबनम की विदा कराकर ले गई थी। पत्नी के मायके जाने से आहत होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। संभावना है कि उसने नशे की हालत मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामलेे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें