हरदोई। कन्यादान योजना समिति के पदाधिकारी शाहाबाद रोड स्थित कोडरा सरैया निवासी एक गरीब कन्या का विवाह कराकर बाबुल की भूमिका में नजर आई। समिति पदाधिकारियों ने सभी आवश्यक उपहार कन्या को देकर उनसे पौधरोपण भी कराया।
समिति संयोजक गोपेश दीक्षित ने बताया कि कन्या के पिता सुरेश काफी बुजुर्ग हैं। किसी तरह परिवार में पत्नी सरला, बेटी उमा व नाबालिग पुत्र गोविंद आदि का खर्चा उठा रहे हें।
बेटी के विवाह को लेकर उनके पास सूचना आई। जिसके बाद समिति ने उसके विवाह का खर्चा उठाने का निर्णय लिया। समिति के पदाधिकारियों ने आवश्यक उपहार बेड, गद्दा, तकिया, बक्सा, अलमारी, बर्तन, फर्नीचर आदि देकर विवाह संपन्न कराया।
इसके बाद वर व वधू से पौधारोपण कराके विदाई की। इस मौके पर सुमित श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, दीक्षा श्रीवास्तव, जमुना गौरांग, अवनीश आदि मौजूद रहे।