फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 माह पहले टेंडर खत्म,जिम्मेदार कराते रहे सफाई

विज्ञापन
फोटो-05- जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में सफाई कराने का ठेका सात माह पहले खत्म हो गया था। इसके बाद वह लोग सीएमएस के आश्वासन पर काम करते रहे।
विज्ञापन

पांच माह बीत जाने के बाद जब मानदेय मांगा गया, तो काम कराने से इनकार कर दिया। यह आरोप लगाते हुए दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। वहीं परिसर में सफाई नहीं होने से चारो ओर गंदगी फैल गई है।
सफाई कर्मी उमेश कुमार, मोहित, टंडन, आदित्य, ललित आदि का आरोप है कि संस्था का टेंडर खत्म होने के बाद सीएमएस ने एनएचएम के तहत कर्मियों को मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसलिए वह लोग टेंडर समाप्त होने के बाद भी जिला अस्पताल में सफाई का काम करते रहे। धीरे-धीरे पांच माह का समय बीत गया, जब उन लोगों ने मानदेय मांगा, तो सीएमएस ने शासन से अग्रिम आदेश न मिलने तक बकाया भुगतान न कराने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसलिए वह लोग शुक्रवार से हड़ताल पर हैं।
इधर ग्लोबल संस्था के सुपरवाइजर गोविंद दीक्षित ने बताया कि जिला अस्पताल में सफाई का काम कराने के लिए एक मई 2017 को टेंडर हुआ था। अस्पताल में 29 सफाई कर्मी काम पर लगाए गए थे।
अगस्त 2019 से अस्पताल प्रशासन संस्था को भुगतान नहीं कर रहा है। 31 दिसंबर को टेंडर की सीमा खत्म हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने संस्था को पत्र भेजकर एनएचएम के मद से भुगतान करने का आश्वासन दिया था।
अस्पताल प्रशासन के आदेश पर संस्था कर्मचारियों से सफाई कराती रही। फरवरी तक संस्था ने अपने पास से कर्मचारियों के मानदेय दिया। आखिर में 23 जून को संस्था के अधिकारियों ने सीएमएस को पत्र भेजकर भुगतान न होने के कारण काम करने से मना कर दिया।
इधर अस्पताल परिसर में सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। इस कारण वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
संस्था के टेंडर की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। बजट आने पर पैसा देने की बात कहकर संस्था से काम कराने को कहा गया था। बाद में खुद संस्था ने काम कराने से इंकार कर दिया। शासन को पत्र भेजा गया है। नए दिशा-निर्देश मिलने व बजट आने पर बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस जिला अस्पताल

फोटो-06- चिकित्सालय के मुख्य गेट पर फैला पड़ा कूड़ा- फोटो : HARDOI

फोटो-07- चिकित्सालय के एक्सरे कक्ष के बाहर लगा कूड़े का ढेर- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें