फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 50 रक्तदानियों ने किया महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेवा ही संगठन मंत्र को लेकर भाजपा ने धर्मशाला रोड स्थित क्षत्रिय भवन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 50 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सबसे बड़ा महादान करके रक्तदानियों में अपना नाम शुमार करवा लिया।
विज्ञापन

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा लोगों को स्वस्थ करने का कार्य करेगी। यहां तक की खून की कमी भी नहीं आने देगी। शिविर में जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, आकाश सिंह, प्रखर अग्निहोत्री, असद इराकी, फुरकान जैदी, सौरभ सिंह गौर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह, स्वर्णिमा सिंह सहित 50 ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर चौहान, संजय सिंह, संदीप अवस्थी, गांगेश पाठक, अतुल सिंह, राजाबक्श सिंह, राजेश सिंह, सुभाष पांडे, मो. अकील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें