फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या में नामजद चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल के ग्राम दयालपुर में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी ने पुलिस ऑफिस में आरोपियों की गिरफ्तारी की बाबत जानकारी दी। बताया कि चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर (50) के घर में रविवार को रामकिशोर की बकरी घुस गई थी।
जिसे लेकर हुए विवाद के बाद रामकिशोर, उसके बेटे अमित, सुनील कुमार, रामवीर, सर्वेश व संजीव उर्फ संजू ने लाठी डंडो व सरियों से उसे पीट पीट कर ब्रजकिशोर को घायल कर दिया।
उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में चचेरे भाई रमकांत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

सीओ हरपालपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामकिशोर, अमित, सुनील कुमार व संजीव उर्फ संजू को बेड़ीजोर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्रुखाबाद भागने की फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें