फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक

विज्ञापन
फोटो-25- घर में लगी आग से जला सामान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम जुटेला में शुक्रवार रात तीन घरों में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव जुटेला निवासी प्रमोद, विनोद और सरोज तीनों के गांव से दूर खेतों में मकान बने हैं। शुक्रवार रात तीनों अपने-अपने घरों में परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात प्रमोद के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग लग गई।
आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित सरोज व विनोद के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में आग लगने से परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों ने ग्रामीणों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। तब तक तीनों मकानों में रखी 10 हजार नकद, पांच क्विंटल गेहूं, चारपाई, बिस्तर आदि गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने अभी तक पुलिस व राजस्व विभाग को आगजनी की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें