फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में उठाएंगे सूबे की सभी समस्याएं : राम गोविंद चौधरी

विज्ञापन
फोटो-45-सपा नेता अनिल सिंह वीरू के आवास पर रामगोविंद चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बरेली से लखनऊ जाते समय विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शहर के डीएम चौराहा के निकट सपा नेता अनिल सिंह वीरू के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। इस दौरान सपा नेता ने कहा कि जनभावनाएं अखिलेश यादव के साथ हैं। इसलिए अगले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्या से लेकर महंगाई तक पर जनता परेशान है। स्थानीय नेताओं ने उन्हें जनपद के आठों विधानसभा क्षेत्रों की जनभावनाएं बताने का दावा किया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा जाएगा। इस दौरान मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, सुशील यादव, हरिनाम यादव, अभय प्रताप सिंह, नीरज अवस्थी, मोहम्मद सईद, शिव प्रताप सिंह, राज कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें