फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बरौरी गांव में शुक्रवार की रात छत पर सोने गए अधेड़ का सुबह संदिग्ध हालात में शव छत पर पड़ा मिला। सुबह छत पर पहुंची बेटी ने शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौरी निवासी रामबाबू उर्फ पहाड़ी (45) शुक्रवार की रात छत पर सो रहा था। सुबह वह छत पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। छत पर जगाने पहुंची बेटी ने उसे मृत पड़ा पाया। बेटी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। भतीजे विजय ने बताया कि रामबाबू शराब का आदी था। उसके परिवार में पत्नी माया के अलावा एक 17 वर्षीय बेटी है। बताया कि उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके सुल्तानपुर गई थी। घर में पिता-पुत्री थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें