फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सहायता केंद्र के पास किराना दुकान में सेंध लगाकर चोरी

विज्ञापन
फोटो-29- दुकान में छत से कटी सेंध दिखाता राकेश। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। चोरों ने शुक्रवार की रात आशू तिराहा के पास स्थित एक किराना की दुकान में सेंध काट दी। सेंध काटने के बाद अंदर घुसे चोर दुकान में रखी 20 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय मारुफपुर निवासी राघवेंद्र कुमार की हरदोई-लखनऊ मार्ग पर आशू तिराहे के पास किराना की दुकान है। पास में ही पुलिस सहायता केंद्र भी है। राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे वह और उसके पिता राकेश, दोनों गांव चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान में सेंध काट दी। सेंध काटने के बाद अंदर घुसे चोर दुकान में रखी 20 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का किराना की सामान चुरा ले गए। बताया कि सुबह दुकान पहुंचने के बाद जब वह शटर खोलकर अंदर गया तो सारा सामान बिखरा मिला। वहीं, दुकान में सेंध लगी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें