फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूटी, दबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। ग्राम लोन्हारा के मजरा सुजानपुर में बुधवार रात आंधी के दौरान पेड़ के नीचे बंधी बकरियां खोलने गई दस वर्षीय बालिका पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोन्हारा के मजरा सुजानपुर निवासी मुसाफिर अली की बेटी रिजा बानो (10) बुधवार रात आई आंधी व बारिश के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे बंधी बकरियों को खोलने गई थी।
वह बकरियां खोल रही थी, तभी पेड़ की एक बड़ी डाल टूट कर उसके ऊपर गिर पड़ी। डाल के नीचे दबने से रिजा बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व आस पास के लोगों ने किसी तरह डाल हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रिजा बानो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रिजा बानो तीन बहनों में छोटी थी, उसका एक भाई भी है। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल हंसमती ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें