पचदेवरा। थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी शिवाधार गुप्ता (52) शनिवार रात करीब आठ बजे अनंगपुर से टेंपो बुक करके अपने घर जा रहा थे। नरायनपुर गांव के आगे टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।
खेत के आसपास धारदार तार लगे थे। शिवाधार गर्दन के बल इन तारों पर जा गिरा। इस कारण उनकी गर्दन कट गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोच्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार टेंपो चालक आमतारा गांव निवासी है।