सांडी। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी को पड़ोसी युवक ने खींच कर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सामने उसका शौचालय बना है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उनकी (15) वर्षीय बेटी शौच को गई थी।
आरोप है कि शौचालय के पास मौजूद पड़ोसी युवक ने उसे खेत में खींच कर दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर वह लोग पहुंच गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।