फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेकर जा रहे किसान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। अतरौली के भरावन-कोथावां मार्ग पर बुधवार की शाम सब्जी लेकर जा रहे साइकिल से जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भरावन सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बहेरिया निवासी कन्हैया लाल (38 ) खेती करता था। बुधवार की शाम वह मीरनगर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था। भरावन-कोथावां मार्ग पर चतुरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तलाशी के दौरान पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें