हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बुधवार सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बाजारपुरवा निवासी मनोज (39) शराब पीने का लती था। वह लिलवल मार्ग पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। बुधवार सुबह उसका शव घर के बाहर बाथरूम के पास पड़ा मिला।
बाथरूम के पास गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की देर रात वह पेशाब करने के लिए उठा था। संतुलन बिगड़ने से उसकी गिरकर मौत हो गई।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।