फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान होकर वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा में अपनी रिश्तेदारी में रह रहे वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। शव गुरुवार सुबह तहमद से आम के बाग में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कतलपुरवा निवासी सेवाराम (75) पुत्र भुल्ला निराश्रित था। पिछले 15 वर्ष से वह अपने दूर के रिश्तेदार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा निवासी रामबाबू के साथ उसके घर में रहता था। रामबाबू के मुताबिक, सेवाराम बुधवार रात किसी समय घर से निकल गया और सुबह घर में न मिलने पर उसकी खोजबीन की गई। उसका शव गांव में घर के पास ही एक आम के बाग में तहमद से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
रामबाबू ने बताया कि सेवाराम के पैर में एक फोड़ा निकला था। इसमें संक्रमण हो जाने के कारण यह पूरे पैर में फैल गया था। काफी इलाज के बाद भी इसमें राहत नहीं मिल रही थी। इसी से परेशान होकर सेवाराम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि वृद्ध पैर में संक्रमण के कारण परेशान रहता था। इसी के कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें