फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का कटान रोकने के कार्य 15 तक पूरे करें

विज्ञापन
hardoi news,Complete the works to stop the erosion of rivers by 15 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बारिश से पहले बाढ़ की संभावना वाले गांवों में चल रहे कार्यों का गुरुवार को डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि हरहाल में नदियों की कटान रोकने के लिए कार्य 15 तक पूरे कर लें।
विज्ञापन

जनपद की गंगा और गर्रा नदी से होने वाले कटाव की रोकथाम के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। गुरुवार को डीएम अविनाश कुमार मिरकापुर में चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां 11 परक्यू पाइन स्पर साथ नदी के किनारों पर बेटी वियर, चापा घास लगाने का कार्य होना है। स्परों पर आरबीएम की भराई और ईसी बैग लगाने का कार्य पूरा मिला। परक्यू पाइन लगाने का कार्य बाकी था।
विज्ञापन

डीएम ने कार्य को हर हाल में 15 जून से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि, अप स्ट्रीम में गर्रा नदी 90 डिग्री पर दाएं किनारे से टकरा रही है। इस कारण बाढ़ में कटाव की समस्या हो सकती है।
इस स्थल पर कटाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय अवश्य किए जाएं। इसके बाद छितरामऊ, नोनखारा दक्षिणी और मोहद्दीनपुर में हो रहे कार्यों को भी उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें