फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे चौधरी चरण सिंह: एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया, जिसके चलते वह हमेशा किसानों के मसीहा कहलाते रहेंगे। सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने यह बात कही।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के लिए उन्होंने अनेकों अच्छे कार्य किए। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर लड़ते रहे।
उत्तर प्रदेश भूमि सुधार का पूरा श्रेय चौधरी साहब को ही जाता है चौधरी साहब ऐसे समाजवादी नेता थे जिनकी नजर में अमीर गरीब समान थे। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि वो अमीर और गरीब के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन

पूरा जीवन ग्रामीण परिवेश के सुधार के लिए उन्होंने लगा दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, सरताज खां, सुभाष पाल, पदमराग सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव, वीरेंद्र यादव वीरे, अनिल सिंह वीरु, नगर अध्यक्ष रियासत खान, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें