फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष आयु के 173372 बच्चों को लगेगी पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 12-14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू हो गया। अभियान की शुरूआत सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी ने वेणी माधव विद्यापीठ स्कूल में छात्रा अनामिका को टीका लगाकर की। पहले दिन 40 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में 173372 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि बच्चों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएगी। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। यह अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्कूलों पर सारिणी के अनुसार चलेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनका जन्म 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है और वह 12 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। ऐसे बच्चों को डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों को पंजीकरण की जरूरत नहीं है। टीकाकरण स्थल पर तुरंत ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड अथवा स्कूल का पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।
बताया कि पहले दिन लगभग स्कूल के 40 बच्चों को टीके लगाए गए। इस मौके पर डीएमसी यूनिसेफ संजू कश्यप, यूएनडीपी हफीज खान के अलावा स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें