हरदाई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में चालक से बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस खड्ढे में घुस गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बरातियों को बाहर निकाला। पुलिस ने दो एम्बुलेंस से 15 घायलों कों भरावन सीएसची में भर्ती कराया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि अतरौली थाना क्षेत्र के कोरौध गांव निवासी संतू के बेटे अंकुल की शादी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से तय थी। सोमवार सुबह गांव से बराती प्राइवेट बस से शंकरपुर गई थी, जहां से रात करीब साढ़े आठ बजे बरात कोरौंध लौट रही थी। बस में 40 बराती सवार थे।
रास्ते में अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली माल मार्ग पर जखवा पावर हाउस के सामने चालक से बेकाबू होकर खड्ड में घूस गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर चंदौली गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर बरातियों को निकाला। तब तक सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। दो एम्बुलेंस से घायलों काे भरावन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हादसे में बच्चू लाल (35) उसके बेटे अनमोल (5) व छोटू (10) दस वर्ष, सखीलाल (55), मिहीलाल (50), मोनू (23), बाबूलाल (60), बड़क्के (25), रजनू (50), सूरज (20), मनोज (28), रामूू (38), मंजीत (7), रंजीत (11), अजय पाल (50) र्मे 15 लोग घायल हो गए। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बाबू लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।