फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 16 घरों की गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
फोटो-28- आग बुझाते दमकल कर्मी व ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ढिगासर गांव में सोमवार की दोपहर मूंगफली भूनते समय निकली चिंगारी से 16 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डिगासर गांव में सोमवार को दोपहर कुछ बच्चे आग जलाकर मूंगफली भून रहे थे। इस दौरान चिंगारी कमलेश के छप्पर पर गिरने से आग लग गई। हवा के साथ लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में कमलेश, पवन, भोला, सुंदर, सर्वेश, रघुवीर, सीताराम, मुकेश, मैकूराम धर्मेंद्र, बालकराम, टरी राम, पृथ्वीराज, गिरेंद्र, रावेंद्र रामशरण के घर आ गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सभी घरों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों ने आग से लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें