फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की शादी में जीजा की डीजे पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में साली की शादी में आए जीजा की डीजे पर पिटाई कर दी गई। गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना फत्तेपुर चौरासी के ग्राम उगू निवासी मुंशी लाल की ससुराल कासिमपुर थाने के नरियारी गांव में है। सोमवार की रात उसकी साली की बरात आई थी। वह भी परिवार के साथ शादी में शामिल होने आया था।
मुंशीलाल केे मुताबिक दरवाजे पर डीजे बज रहा था। उस पर गांव निवासी बबलू, छविनाथ, पृथ्वी बार-बार गाना बदलवा रहे थे। मुंशीलाल ने गाना बदलने से मना किया, तो विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें तीनों युवकों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दरवाजे पर शोर होने की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें