हरपालपुर। कस्बा स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक पर एक युवक ने गोल्ड लोन लेने के लिए गिरवीं रखे जेवर बदले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्बा निवासी रज्जन लाल ने दी तहरीर में बताया कि उसने करीब 18 माह पहले पत्नी कंचन के सोने के जेवर चार चूड़ी व एक जोड़ी झाले वजन 26.880 ग्राम 22 कैरेट के गिरवीं रखकर बैंक से 65 हजार रुपये का ऋण लिया था।
ऋण की धनराशि 24 जून को ब्याज सहित बैंक में जमा करा दी। इसके बाद भी बैंक कर्मी उसे जेवरात नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि वह कई बार जेवर लेने बैंक गया, तो बैंक कर्मियों ने बदले में दूसरे जेवर देने का प्रयास किया।
उसके मना करने पर गालियां देकर उसे भगा दिया। उसने पुलिस से जेवर दिलवाने के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक हरिनाम सिंह ने बताया कि आरोप निराधार हैं।