हरदोई। शहर में कैनाल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज को देखने आए तीमारदार का चोरों ने मोबाइल और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के धियर महोलिया निवासी धर्म गज ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका एक रिश्तेदार शहर मेें कैनाल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती था।
तीन जून को उसके ताऊ राजकुमार वर्मा रिश्तेदार को देखने गए थे। ताऊ के पास उसका मोबाइल था। ताऊ मोबाइल वार्ड में रखकर बातचीत करने लगे।
इसी बीच चोरों ने मोबाइल पार कर दिया। मोबाइल के कवर में चार हजार रुपये रखे थे। आसपास लोगों से जानकारी ली लेकिन मोबाइल नहीं मिला। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज सर्विलांस की मदद ली जा रही है।