बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्हेरा में ग्राम समाज की जमीन पर शनिवार रात कुछ ग्रामीणों ने आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा हटवा दी।
बल्हेरा तिराहे पर ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। वहीं पर गांव निवासी तनकू बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार रात इस जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति के डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, लेखपाल कुलदीप दीक्षित के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को थाने ले आए। प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने बताया कि मूर्ति रखने की उन्हें सूचना नहीं दी गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया मूर्ति कब्जे में ली गई है।