फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने वाले शहर के 11 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना नियमों का पालन न करने विभिन्न लोगों से दो लाख 20 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को गोदामों में अनलोड करने की अनुमति है पर किसी भी व्यापारी के गोदाम से किसी भी वस्तु की बिक्री नहीं की जाएगी और पालन न करने वाले व्यापारी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बताया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह छह बजे से 11 बजे तक ही खुलेंगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलते समय कोरोना संक्रमण एवं जुर्माना से बचने के लिए मास्क अवश्य लगाएं व साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें