फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
फोटो 26- अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ जीएस बाजपेई सीएचसी अधीक्षक मिश्रा को निर्देश देते ह? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। शनिवार को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ.जीएस बाजपेयी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही तीन कर्मी अनुपस्थित मिले, तो उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इस समय गोपनीय ढंग से ताबड़तोड़ अस्पतालों की पड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में उनके गृह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हाल जानने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
शनिवार शाम अपर निदेशक सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, इंसेसियाल ड्रग का डिस्प्ले, पीएनसी वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर देखा।
विज्ञापन

भर्ती प्रसूता के परिजनों से सुविधाएं जानीं। वार्ड की साफ सफाई देखी। यहां पर ओटी टेबल की हाइड्रोलिक को ठीक कराने के निर्देश दिए। उपस्थिति रजिस्टर में तीन कर्मचारी अनुपस्थित होने पर अधीक्षक डॉ.अरविंद मिश्र से कहा कि सभी से स्पष्टीकरण लेकर उन्हें अवगत कराएं।
खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के पीछे गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी, ईओ मुकेश निगम, डॉ.दिब्यानशू चंद्रा, आशीष वर्मा, सूरज, अभिषेक, अजेंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें