फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश सुनील कुमार द्वितीय ने दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा चुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी पुत्री 23 अगस्त 2019 को दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।
इस दौरान भूूपति नगरा गांव निवासी सोनू उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर घटना बताई। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार्ज शीट न्यायालय में दाखिल की।
इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में में चल रही थी। अभियोजन पक्ष से पैरवी शासकीय अधिवक्ता गोपाल कृष्ण त्रिपाठी और क्षितिज दीक्षित ने की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने सोनू को दोषी करार देते हुए सजा और अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की पचास फीसदी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

30 तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
हरदोई। जिला न्यायालय में बुधवार से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान दीवानी मामलों से संबंधित सुनवाई नहीं होगी। हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों के लिए जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। फौजदारी अदालतों में काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें