फोटो-24- डुगडुगी बजवाकर बुलेट को कुर्क करती पुलिस
- फोटो : HARDOI
पाली। पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा है। मंगलवार दोपहर गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों के घर पहुंचकर पुलिस ने उनकी बुलेट व अपाचे बाइक कुर्क की।
कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय निवासी नेकअली उर्फ नजाकत और सलीम उर्फ बब्लू गोकशी के मामले मेें वांछित है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी और डीएम के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची।
पुलिस ने डुगडुगी बजाकर नेक अली की बुलेट व समीम की अपाचे बाइक कुर्क की। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या, गोकशी, मारपीट और गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है।