शहर के नुमाइश मैदान में चल रहे दस दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव में बुधवार को आयोजित सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाकर दर्शकोें की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल अग्रवाल, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू, आदी तिवारी ने किया।
सीनियर वर्ग की प्रतिभागियों में अंशिका सिंह, रिया सिंह, सौम्या गुप्ता, अपर्णा राजवंशी, अंजलि श्रीवास्तव, देव शुक्ला, प्रियंवदा सिद्धार्थ, गरिमा देवी, बरखा त्रिवेदी, श्रुति गुप्ता, शैलेश मिश्रा, काजल शर्मा, रश्मि तिवारी आदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
रिगा रस्तोगी का गली-गली में फिरता है...नृत्य भी चर्चा का विषय रहा। शफी खान के संयोजन में आयोजित सीनियर नृत्य प्रतियोगिता में 36 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद डुएट डांस व ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आए वासु कुमार व अजय गुप्ता ने निभाई।
संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। इस मौके पर आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दीपक कपूर, आशु गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, आयुषी रस्तोगी, अमित वर्मा, ओमी पांडेय, साक्षी वर्मा, आयुषी अस्थाना, विशाल सिंह, अभय शाह, महफूज, तान्या, प्रियांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
वृहद सोच संजोती है ऐसे कार्यक्रम
शहर निवासी विशाल सिंह का कहना है कि ऐसे महोत्सव को कराने वाले आयोजकों की सोच वृहद होनी चाहिए ताकि वह सिर्फ व्यवसाय को नहीं बल्कि आयोजन को प्राथमिकता दे सकें।
महोत्सव में अगली बार झूले भी हों
शहर निवासी अरूण यादव का कहना है कि महोत्सव के दौरान एक मेले जैसा दृश्य होता है, इसमें झूले आदि भी होने चाहिए। जिससे बच्चों को भी मनोरंजन के क्षण मिल सकें।
डॉग शो भी रहेगा आकर्षण का केंद्र
शिवानी मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के दौरान ही इस बार भी डॉग शो कराया जा रहा है जो आकर्षण का केेंद्र रहेगा। इस शो के माध्यम से डॉग की विभिन्न ब्रिड के बारे में भी जानकारी मिलती है।
महोत्सव की स्मारिका सहेजती है अनमोल पल
आयुषी रस्तोगी का कहना है कि हरदोई मेला महोत्सव के बाद इसकी स्मारिका भी प्रकाशित जाती है जोकि एक उत्कृष्ट कदम है। इससे प्रतियोगिताओं के दौरान के अनमोल पलों को संजोने का काम किया जाता है।