हरदोई। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में बुखार के आठ नए मरीज भर्ती हुए। इसमें एक किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलापुर निवासी विजय सिंह (65) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शनिवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इधर, पिछले 24 घंटे में बुखार की जद में आए सात नए और मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें बावन निवासी पूनम (25), शहर के शंकरपुरवा निवासी मुन्नेलाल (38), हरियावां के ग्राम हिंगुआ निवासी रमेश (35), बेहटागोकुल के ग्राम भदैउना निवासी धुन्ना (40), कोतवाली देहात के ग्राम खेरवा निवासी गुड्डी (40), सांडी के ग्राम जजवासी निवासी रामभजन (72), कांशीराम कॉलोनी निवासी मनोज (44) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि बुखार से कम बीमारी से ज्यादातर मरीजों की मौत हुई है। बताया कि सोमवार को वृद्ध की मौत की सूचना मिली है। चिकित्सकों से जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।