हरदोई के संडीला में प्रेमी युगल ने पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के बाग में जहर खाकर जान दे दी। युवक ने अपने पिता को युवती के साथ जहर खा लेने की खुद ही जानकारी दी। अलग-अलग जाति के दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
युवती की उसके परिजनों ने आठ मई को शादी होना तय कर दिया था। इसी कारण दोनों के जान देने की बात मानी जा रही है। संडीला कोतवाली के मलेहरा निवासी रंजीत (21) आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती में पिता का हाथ बंटाता था।