फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घर मे घुसा तेंदुआ सीसीटीवी में हुआ कैद, इलाके में फैली दहशत

Sun, 02 Jan 2022 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ घर में घुसता तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम में कानपुर मार्ग पर बस्ती के बाहर बने एक मकान मे तेंदुआ घुस गया। इसी बीच छत से उतर रही एक महिला की तेंदुए पर नजर पड़ गई। जोर से शोर मचाने पर वह भाग गया। भागते समय घर में लगे सीसीटीवी में भागते समय तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। 
विज्ञापन


बिलग्राम मे कानपुर मार्ग पर बस्ती के आखिर में कमलेश कुशवाहा का मकान हैं। रात को करीब साढ़े आठ बजे घर की एक महिला को कुछ आहट हुई तो उनके सामने तेंदुआ खड़ा देखा। वह जोर सें चिल्लाई और शोर मचाया तो पूरा परिवार दौड़ पड़ा।

शोर मचाने से तेंदुआ भाग गया परंतु उनके घर में लगे सीसीटीवी मे तेंदुए की तस्वीरें कैद हो गई। तेंदुआ आने से घरवालों मे दहशत का माहोल है। आसपास के सभी लोग घरों में दुबक गए हैं। वन विभाग को तेंदुए के आने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें