फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता से किया जाए शिकायतों का निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लें। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने जिम्मेदारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी टीम बनाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। कब्जा करने वाले लोगों पर एंटी भूमाफिया एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन पात्र निराश्रित, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन किसी कारण से बंद हो गई है, उसकी जांच कराकर पेंशन पुन: उपलब्ध कराएं।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 की गंभीरता को ध्यान में रखकर बीट सिपाही एवं चौकीदारों के माध्यम से प्रत्येक दिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी रखें। आपराधिक व्यक्तियों को पाबंद करें। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन, एसओसी चकबंदी बीएन उपाध्याय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें