हरदोई। शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स मंच व प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पांच अक्तूबर को बाइक रैली निकालेगा। 28 अक्तूबर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शिक्षक भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अन्य जिलों की भांति ही इस जनपद में भी पांच अक्तूबर को बाइक रैली निकालेगा। रैली का शुभारंभ 12 बजे से होगा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 28 अक्तूबर को जनपद मुख्यालय पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा धरना दिया जाएगा। फिर भी मांगें न मानीं गईं तो 30 नवंबर को इको गार्डन में शिक्षकों व कर्मचारियों की लखनऊ में विशाल रैली होगी।
कार्यक्रम के दौरान तेंदुआ के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त गजेंद्र प्रताप सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अक्षत पांडे, विपिन सिंह, ललित शुक्ला, करुणेंद्र प्रताप सिंह, अंतराम पांडे, अनुराग अवस्थी, रूपेश अवस्थी, संदीप त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।