हरदोई। नमकीन, सरसों के तेल और दूध के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। ये सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जनपद के अलग-अलग हिस्सों से लिए गए थे। विभाग की ओर से संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पूर्व में भेजे गए सैंपलों में से मंगलवार को तीन सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। पाली की एक दुकान से एकत्र किए गए नमकीन का सैंपल जांच में असुरक्षित पाया गया है। शहर में सरकुल रोड से लिया गया सरसों के तेल का सैंपल जांच में अधोमानक पाया गया है। वहीं दूध का सैंपल भी जांच में अधोमानक पाया गया है। बताया कि तीनों खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जल्द ही सक्षम न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा।