फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभांवित होने से भी नहीं छूटेगा अंतिम व्यक्ति: सदर विधायक

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखते सदर विधायक नितिन अग्रवाल? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अन्न महोत्सव पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सदर में भी किया गया। इस दौरान पालिका सभागार में वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण भी सुना गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने लाभार्थियों को राशन बैग वितरित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में उचित दर विक्रेताओं के यहां सम्मानपूर्वक राशन बैग में निशुल्क अन्न वितरित किया जा रहा है। कहा कि यह भाजपा सरकार मेें ही संभव है कि शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में अंतिम छोर तक रहने वाले लाभार्थी को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें