हरदोई। तहसील में तैनात दो लेखपालों का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे से संबंधित कार्य के नाम पर काश्तकारों से रुपये मांगे जाने की बात सामने आ रही है। मामले को संज्ञान लेते हुए एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि ग्राम ककरा में तैनात व इकनौरा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे लेखपाल मंजेश कुमार व ग्राम उबरिया कला में तैनात लेखपाल राहुल वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि इसमें वे काश्तकारों से गंगा एक्सप्रेसवे से संबंधित कार्य कराने के नाम पर रुपये की मांग करते दिख रहे हैं। बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल दोनों लेखपालों को निलंबित करते हुए उन्हें कार्यालय से संबंध कर लिया गया है।