हरदोई। आईआईटी व जेईई के घोषित परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के ईश्वरपुर साईं गांव स्थित श्री दर्शन लाल वर्मा इंटर कॉलेज के होनहारों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बच्चों ने गुरुजनों व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
बहुप्रतीक्षित आईआईटी व जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। क्षेत्र के श्री दर्शनलाल वर्मा स्मारक इंटर कालेज ईश्वरपुर साईं में पढ़ने वाले ईश्वरपुर साईं गांव निवासी वैभव पटेल के 98.98 परसेंटाइल नंबर हासिल किए हैं। मढ़िया गांव निवासी अंकित कुमार ने 95.65, खेमीपुर गांव निवासी परीक्षित कुमार के 94.79, नेवादा गांव निवासी पारस गुप्ता ने 91.96, शाहपुर वशुदेव गांव निवासी विवेक मौर्य ने 90.13 व तेरवा गांव निवासी प्रिंस ने 85.40 परसेंटाइल नंबर हासिल किए हैं। इसी तरह ईश्वरपुर साईं गांव निवासी अंकित ने 85.96, सीतापुर निवासी उज्ज्वल ने 85.87, मल्लावां निवासी शुभम ने 82.89, मुनोरापुर गांव निवासी विशाल के 81.89, भवानी खेड़ा गांव निवासी हिमांश पटेल ने 71.75 व देवमनपुर गांव निवासी ऋतिक ने 73.55 परसेंटाइल नंबर हासिल कर परिजनों, स्कूल व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधक फूलचंद्र वर्मा ने सफलता अर्जित करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।