हरदोई। गोपामऊ नगर के मोहल्ला मटेहना स्थित एक घर में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था।
मोहल्ला मटेहना निवासी तौफीक के घर में बुधवार की दोपहर आग लग गई। हवा के चलते आग तेजी से फैल गई आग ने पास ही स्थित इकरार व नसरुल्ला के घर को भी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। नगर पंचायत के पानी टैंकर व अन्य संसाधनों की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा राशन, कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग की चपेट में आकर कई मवेशी भी झुलस गए। (संवाद)